Saturday, March 7, 2026
Homeखबर स्तम्भजेपी नड्डा के बयान पर कांग्रेस का हमला “अमित शाह बॉर्डर नहीं...

जेपी नड्डा के बयान पर कांग्रेस का हमला “अमित शाह बॉर्डर नहीं संभाल पाए, पहले उनसे इस्तीफा मांगें”

BJP मुद्दों से भटकाकर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है

Highlights :

  • जेपी नड्डा के ‘घुसपैठिया’ बयान पर महागठबंधन का पलटवार
  • कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने गृह मंत्री अमित शाह पर साधा निशाना
  • कहा — “बॉर्डर भाजपा के पास, असफलता भाजपा की”

विस्तार

रांची। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घुसपैठिए और जमाई टोला वाले बयान के बाद झारखंड की राजनीति गरमा गई है। इस मुद्दे पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राकेश सिन्हा ने पलटवार करते हुए केंद्र सरकार और BJP नेतृत्व पर सीधा हमला बोला।

उन्होंने प्रेस से बातचीत में कहा 

“जेपी नड्डा जी को यह कहना चाहिए कि देश के गृह मंत्री अमित शाह इस्तीफा दें। अगर सीमाओं पर घुसपैठ हो रही है, तो इसका मतलब है कि आपकी ही सरकार का गृह मंत्रालय अपने काम में असफल है।”

राकेश सिन्हा ने तंज कसते हुए कहा कि जब सीमा प्रबंधन और सुरक्षा गृह मंत्रालय के अधीन है, तो घुसपैठ के लिए विपक्ष को नहीं, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा 

“यदि घुसपैठिए प्रवेश कर रहे हैं, तो यह सीधा संकेत है कि अमित शाह बॉर्डर संभालने में नाकाम रहे हैं। इसलिए इस्तीफा उनसे मांगा जाना चाहिए, न कि राजनीतिक मंचों से बयानबाजी की जाए।”

RELATED ARTICLES

Most Popular