ED समन मामले में विशेष MP-MLA कोर्ट में हुई सुनवाई, अगली तारीख 12 दिसंबर तय
Highlights:
- बार-बार सम्मन के बाद पहली बार अदालत में उपस्थित हुए CM
- 7000–7000 के निजी मुचलके पर मिली जमानत
- अगली सुनवाई में सशरीर उपस्थिति की आवश्यकता नहीं
- वकील प्रदीप चंद्रा ने कोर्ट प्रक्रिया पर दी जानकारी
विस्तार:
Ranchi: प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा लगातार भेजे जा रहे समन के बावजूद उपस्थित नहीं होने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहली बार रांची स्थित विशेष MP-MLA अदालत में उपस्थित हुए।
वकील प्रदीप चंद्रा के अनुसार
आज उनकी पहली पेशी थी, इसी कारण 7000-7000 रुपए के निजी मुचलके भरने के बाद अदालत ने उन्हें जमानत प्रदान कर दी। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 12 दिसंबर को निर्धारित की है। वकील चंद्रा ने बताया कि “अगली तारीख पर मुख्यमंत्री को कोर्ट में शारीरिक रूप से उपस्थित होने की जरूरी नहीं होगी।”
आगे क्या?
अब ED के समन और अदालत की प्रक्रिया पर अगली सुनवाई में कानूनी बहस जारी रहेगी। राजनीतिक रूप से इस पेशी को राज्य की चल रही जांच और सत्ता समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है।
