Saturday, March 7, 2026
Homeखबर स्तम्भदेवघर पहुँचे जेपी नड्डा- बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा, BJP कार्यालय का...

देवघर पहुँचे जेपी नड्डा- बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा, BJP कार्यालय का उद्घाटन और 10 हजार कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आज

संगठन में नई ऊर्जा भरने और चुनावी रणनीति सेट करने के संकेत, बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा- अर्चना के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह

 Highlights :

  •  जेपी नड्डा ने बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग में पूजा की
  •   देवघर में नव-निर्मित BJP जिला कार्यालय का उद्घाटन
  •   छह जिलों के करीब 10 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे
  •   देर रात शीर्ष नेतृत्व के साथ रणनीतिक बैठक
  •   आज देवघर AIIMS का निरीक्षण व समीक्षा बैठक

विस्तृत :

देवघर- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा शनिवार सुबह बाबा बैद्यनाथ धाम पहुँचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में नड्डा की सरदार पंडा, संघ प्रतिनिधियों और पंडा समाज से जुड़े कार्यकर्ताओं से खास मुलाकात हुई, जिसने स्थानीय राजनीतिक और धार्मिक महत्व को और बढ़ा दिया।

देवघर में शक्ति प्रदर्शन — BJP कार्यालय का उद्घाटन व सम्मेलन

बाबाधाम में पूजा के बाद जेपी नड्डा ठाढ़ीदुलमपुर स्थित नव-निर्मित जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे देवघर, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों के कार्यकर्ताओं के प्रमंडलीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार करीब 10 हजार कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद है।  पूरे आयोजन की तैयारी भाजपा नेता बबलू भगत की देखरेख में की गई है।

राजनीतिक तौर पर अहम दौरा

BJP नेतृत्व का मानना है कि नड्डा का यह दौरा —

  •  संगठन में नई ऊर्जा भरने
  •  बूथ स्तर की मजबूती
  •  विपक्ष की विफलताओं को उजागर करने

के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। बताया जा रहा है कि बिहार में गठबंधन की जीत के अनुभव को कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए साझा किया जाएगा।

टॉप लीडरशिप की मौजूदगी और देर रात बैठक

इस कार्यक्रम में

  •  प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी
  •  सांसद
  •  केंद्रीय मंत्री
  •  विधायक
  •  प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

मौजूद रहेंगे। शुक्रवार रात नड्डा ने प्रदेश कोर कमेटी के साथ बंद कमरे में रणनीतिक बैठक की, जहाँ संगठन विस्तार, वर्तमान राजनीतिक स्थिति और आगामी चुनावी चुनौतियों पर चर्चा हुई।

AIIMS निरीक्षण भी आज

शनिवार को ही नड्डा देवघर AIIMS का निरीक्षण करेंगे और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक करेंगे। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है।

झारखंड में डेढ़ साल बाद बड़ा दौरा

झारखंड विधानसभा चुनाव के लगभग एक वर्ष बाद नड्डा का यह दौरा राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है। शुक्रवार रात विशेष विमान से देवघर पहुँचने पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, चंपाई सोरेन, मधु कोड़ा और अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से सर्किट हाउस तक ढोल-नगाड़ों, फूल वर्षा और पार्टी झंडों के साथ नड्डा का भव्य स्वागत हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular