Friday, April 24, 2026
Homeखबर स्तम्भतिसरी में अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: लग्जरी कार में छिपाकर...

तिसरी में अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: लग्जरी कार में छिपाकर ले जा रहे 284 बोतल शराब समेत चालक गिरफ्तार

टोयोटा ग्लान्जा में बने ‘सीक्रेट चेंबर’ से मिली शराब, बिहार भेजी जा रही थी पूरी खेप — तिसरी पुलिस का ऑपरेशन सफल

HIGHLIGHTS

  • तिसरी थाना पुलिस ने लग्जरी कार से अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त की

  • टोयोटा ग्लान्जा कार (BR09V5182) से 284 बोतल शराब बरामद

  • बंगाल से शराब लोड कर बिहार ले जाई जा रही थी

  • ऑटो को टक्कर मारने के बाद स्थानीय लोगों ने कार की तलाशी ली

  • इंजन नीचे, बोनट पास और डिक्की में बनाए गए ‘गुप्त खानों’ में छिपाई गई थी शराब

  • चालक राजेश मंडल (बेगूसराय, बिहार) गिरफ्तार

  • एसडीओ खोरीमहुआ ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

  • एसआई नंदजी राय व टीम ने अभियान में निभाई अहम भूमिका

गिरिडीह : तिसरी थाना पुलिस ने सोमवार को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में शराब बरामद की है, जिसे बिहार भेजा जा रहा था। साथ ही वाहन चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

सूत्रों के अनुसार सफेद रंग की टोयोटा ग्लान्जा (नंबर BR09V5182) से बंगाल की कंपनी की शराब लोड कर तिसरी होते हुए बिहार ले जाया जा रहा था। इसी दौरान कार ने बरमसिया–चंदौरी रोड पर एक ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

शक होने पर लोगों ने कार की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में शराब रखी मिली। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

चालक ने कार छिपाई, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया

सूचना मिलने पर तिसरी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले चालक वाहन को नईटांड गांव की ओर छिपा चुका था। थोड़ी देर की खोजबीन के बाद पुलिस ने कार बरामद कर ली और चालक को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार तस्कर की पहचान राजेश मंडल, पिता — बनारसी मंडल, निवासी — बिष्णुपुर, बेगूसराय (बिहार) के रूप में हुई है।

कार में बने गुप्त खानों से शराब बरामद

  • खोरीमहुआ के अनुमंडल पदाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि कार से:

  • 180 एमएल की 274 बोतलें

  • 180 एमएल की 10 अतिरिक्त बोतलें

    कुल 284 बोतल अवैध शराब बरामद की गई।

शराब कार के इंजन के नीचे, बोनट के पास, तथा डिक्की के नीचे बनाए गए विशेष गुप्त खानों में छिपाई गई थी, ताकि चेकिंग में पकड़ में न आए।

अभियान में पुलिस टीम की भूमिका

इस कार्रवाई में प्रभारी एसआई नंदजी राय, हवलदार उमेश भारती, नीरज कुमार और राहुल कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

तिसरी थाना पुलिस की इस कार्रवाई से सीमावर्ती इलाकों में चल रही अवैध शराब तस्करी पर कड़ा प्रहार माना जा रहा है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular