Tuesday, November 25, 2025
Homeखबर स्तम्भस्वतंत्रता सेनानी बुली महतो की आदमकद प्रतिमा 27 नवंबर को होगी अनावरण,...

स्वतंत्रता सेनानी बुली महतो की आदमकद प्रतिमा 27 नवंबर को होगी अनावरण, वंशजों संग बैठक में तैयारियां पूरी

वंशजों और ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियां पूरी

Highlights:

  • स्वतंत्रता सेनानी बुली महतो की आदमकद प्रतिमा 27 नवंबर को होगी अनावरण
  • वंशजों व ग्रामीणों के साथ कोड़ाडीह में सामूहिक बैठक
  • चावल, दाल और नगद देकर ग्रामीणों ने किया सहयोग
  • कार्यक्रम में जयराम महतो, पद्मश्री मधु मंसूरी और देवेंद्र नाथ महतो होंगे शामिल
  • भकुवाडीह मोड़, बारुहातू पंचायत में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित

विस्तार :

झारखंड का इतिहास हमेशा से वीरों की भूमि रहा है। इसी कड़ी में स्वतंत्रता सेनानी बुली महतो के सम्मान में 27 नवंबर 2025 को उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। झारखंड और बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में अंग्रेजों के खिलाफ सीधे मोर्चा लेने वाले बुली महतो को ब्रिटिश शासन ने ‘काला पानी’ की सजा दी थी। इतिहास शोध में उनके वीरता के नए साक्ष्य मिलने के बाद उन्हें राज्य के गौरवशाली नायकों में फिर से शामिल किया जा रहा है।

वंशजों और ग्रामीणों की बैठक में बनी बड़ी सहमति

सोमवार को बुली महतो के पैतृक गांव कोड़ाडीह स्थित दुर्गा मंडप प्रांगण में उनके वंशजों, ग्रामीणों और आयोजक मंडल की बड़ी बैठक हुई।  बैठक में कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र नाथ महतो को ग्रामीणों की ओर से चावल, दाल व नगद राशि देकर सहयोग किया गया।  सभी ने एक स्वर में कहा कि बुली महतो जैसे वीर की विरासत को सम्मान देना गांव का गौरव है।

27 नवंबर को होगा प्रतिमा अनावरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम

जयंती के अवसर पर भकुवाडीह मोड़, बारुहातू पंचायत में भव्य आयोजन होगा। कार्यक्रम की सूचना प्रशासन को दी जा चुकी है।  इस दौरान कई प्रतिष्ठित अतिथि उपस्थित रहेंगे, जिनमें—

  • डूमरई विधायक जयराम कुमार महतो
  • पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख
  • सिल्ली के पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो
  • स्थानीय मुखिया, ग्राम प्रधान और कई सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं

कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular