Sunday, March 8, 2026
Homeझारखंडझारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह सम्पन्न, 21 छात्रों को...

झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह सम्पन्न, 21 छात्रों को गोल्ड मेडल

राज्यपाल एवं कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने दीक्षांत समारोह का किया उद्घाटन, कुल 673 छात्रों को प्रदान की गई डिग्री

HIGHLIGHTS:

  • मोरहाबादी दीक्षांत मंडप में झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह
  • राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और मंत्री सुदिब्य कुमार सोनू रहे उपस्थित
  • 21 मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल, 673 छात्रों को डिग्री प्रदान
  • उच्च शिक्षा में शिक्षकों की कमी जल्द दूर करने का प्रयास: राज्यपाल
  • समारोह का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया

विस्तार:

रांची- झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह शुक्रवार को रांची के मोराबादी दीक्षांत मंडप में आयोजित किया गया। समारोह में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उनके साथ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और मंत्री सुदिब्य कुमार सोनू भी मौजूद थे।

कार्यक्रम की शुरुआत राज्यपाल द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई। इसके बाद विश्वविद्यालय के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। कुल 21 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किए गए, जबकि 673 छात्रों को डिग्री दी गई।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि सभी विश्वविद्यालयों में यह कार्यक्रम समय पर सम्पन्न हों, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा में शिक्षकों की कमी को जल्द पूरा करने की दिशा में काम चल रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular