लोकप्रिय भोजपुरी स्टार ने युवाओं से मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
Highlights :
- अभिनेता और भाजपा स्टार प्रचारक पवन सिंह ने अपने गांव में किया मतदान
- जोकहरी गांव में वोट डालने पहुंचे पवन सिंह का लोगों में दिखा उत्साह
- सोशल मीडिया पर लिखा — “पहले मतदान, फिर जलपान”
- युवाओं से लोकतंत्र में भागीदारी निभाने की अपील
विस्तार :
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा के स्टार प्रचारक पवन सिंह ने गुरुवार को अपने पैतृक गांव जोकहरी (बड़हरा विधानसभा क्षेत्र) में मतदान किया। पवन सिंह सुबह मतदान केंद्र पहुंचे, लाइन में लगे और आम मतदाता की तरह धैर्यपूर्वक अपनी बारी का इंतजार करते हुए मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद गांव में हलचल और उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों, खासकर युवाओं ने कहा कि पवन सिंह जैसे लोकप्रिय चेहरे का वोट देना युवाओं को लोकतंत्र में जुड़ने की प्रेरणा देता है।
सोशल मीडिया पर संदेश दिया
मतदान के बाद पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा:“पहले मतदान, फिर जलपान।” उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हर नागरिक का वोट जरूरी है और सभी को पूरे उत्साह के साथ मतदान करना चाहिए।
स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया
गांव के युवाओं ने कहा कि पवन सिंह न सिर्फ फिल्म के सितारे हैं, बल्कि गांव और क्षेत्र से उनका सीधा भावनात्मक जुड़ाव भी है। उनके मतदान से गांव में चुनाव के प्रति उत्साह और जागरूकता दोनों बढ़ी है।
