Saturday, April 25, 2026
Homeखबर स्तम्भघाटशिला उपचुनाव: चुनाव आयोग ने पूरी की तैयारी, 48 घंटे पहले सीमाएँ...

घाटशिला उपचुनाव: चुनाव आयोग ने पूरी की तैयारी, 48 घंटे पहले सीमाएँ होंगी सील

स्वच्छ और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा से लेकर ट्रेनिंग तक सभी स्तरों पर तैयारी पूरी

Highlights :

  • चुनाव आयोग ने कहा — निष्पक्ष चुनाव हमारी प्राथमिकता
  • पोलिंग कर्मियों की ट्रेनिंग पूरी, निगरानी व्यवस्था सख्त
  • चुनाव से 48 घंटे पहले पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड की सीमाएँ सील होंगी
  • प्रशासन हर परिस्थिति से निपटने को तैयार

विस्तार :

रांची- झारखंड के घाटशिला उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि उपचुनाव को स्वच्छ, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।उन्होंने बताया कि पोलिंग कर्मियों की ट्रेनिंग पूरी कर ली गई है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी और व्यवस्थाओं की समीक्षा कई दौर में की गई है।

सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि आयोग ने सुरक्षा के सभी मानकों को लागू किया है। संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।“लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पवित्रता बनाए रखना हमारी पहली जिम्मेदारी है, किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

सीमा क्षेत्रों पर कड़ी नजर

घाटशिला उपचुनाव के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों पर सख्ती बढ़ाई जाएगी। चुनाव के 48 घंटे पहले झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा की सीमाएँ सील कर दी जाएंगी। इसके लिए डीएम और एसपी स्तर पर संयुक्त बैठकें पूरी हो चुकी हैं।

इस कदम का उद्देश्य—

  • शराब, कैश और अन्य अवैध सामान की आवाजाही पर रोक
  • बाहरी हस्तक्षेप और प्रभाव को पूरी तरह खत्म करना
RELATED ARTICLES

Most Popular