Sunday, March 8, 2026
Homeखबर स्तम्भकेंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2025 के लिए ‘गृहमंत्री दक्षता पदक’ की घोषणा...

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2025 के लिए ‘गृहमंत्री दक्षता पदक’ की घोषणा की, झारखंड के 13 पुलिस अधिकारियों-कर्मियों को मिला सम्मान

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर घोषित हुआ सम्मान, विशेष अभियान, जांच, खुफिया कार्य और फॉरेंसिक विज्ञान में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को मिला पुरस्कार

Highlights:

  • केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 1,466 पुलिस कर्मियों को ‘गृहमंत्री दक्षता पदक’ देने की घोषणा की
  • चार श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिलेगा यह सम्मान
  • झारखंड के 13 पुलिस अधिकारी और जवान हुए सम्मानित
  • हर साल 31 अक्टूबर को सरदार पटेल जयंती पर घोषित होता है यह पदक

विस्तार:

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वर्ष 2025 के लिए ‘केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’ की घोषणा की है। यह पदक देशभर के 1,466 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को चार प्रमुख श्रेणियों विशेष अभियान, अन्वेषण (जांच), खुफिया कार्य (इंटेलिजेंस) और फॉरेंसिक विज्ञान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया जाएगा। इस पदक की घोषणा हर साल 31 अक्टूबर, यानी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर की जाती है। गृह मंत्रालय के मुताबिक, यह पुरस्कार पुलिस बलों के उच्च पेशेवर मानकों को प्रोत्साहित करने और उनके मनोबल को सशक्त करने के उद्देश्य से दिया जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की पहल:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य पुलिस बलों में कुशलता, समर्पण और देश सेवा की भावना को सम्मानित करना है।  गृह मंत्रालय ने बताया कि इस वर्ष सम्मानित किए गए कर्मियों की पूरी सूची मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

झारखंड से सम्मानित अधिकारी-कर्मी:

इस वर्ष झारखंड पुलिस के 13 अधिकारियों और कर्मियों को ‘केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक 2025’ से सम्मानित किया गया है। इनमें शामिल हैं:

  • आईजी अमोल वीनुकांत होमकर
  • आईजी डॉ. माइकल राज एस
  • डीआईजी इंद्रजीत महथा
  • डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा
  • एसपी मनोज स्वर्गियारी
  • डिप्टी कमांडेंट मिथिलेश कुमार
  • दारोगा जितेंद्र कुमार
  • दारोगा मंटू कुमार
  • सिपाही दीनबंधु शेखर
  • सिपाही पारस कुमार वर्मा
  • सिपाही विकास कर्मकार
  • सिपाही भागीरथ रजवार
  • सिपाही शिवनंदन हांसदा
  • सिपाही अजय मेहता

सरदार पटेल और राष्ट्रीय एकता दिवस से जुड़ा महत्व:

बता दें कि राष्ट्रीय एकता दिवस (National Unity Day) की शुरुआत वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर हुई थी।  भारत को आजादी के बाद एक सूत्र में पिरोने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल देश के पहले गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री थे।  उनके योगदान की स्मृति में यह पदक हर वर्ष एकता दिवस के अवसर पर घोषित किया जाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular