मुख्यमंत्री और विधायक कल्पना सोरेन हरमू हाउसिंग कॉलोनी में आयोजित कुटुंब भोज में शामिल हुए।
हाइलाइट्स:
- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन हरमू हाउसिंग कॉलोनी पहुंचे।
- स्वर्गीय जलेश्वरी देवी जी के ब्राह्मण भोज व कुटुंब भोज में सम्मिलित हुए।
- तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि।
- परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त की।
- मुख्यमंत्री ने X.com पर पोस्ट कर दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को धैर्य की कामना की।
विस्तार:
राँची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन आज राज्य समन्वय समिति के सदस्य और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के केंद्रीय महासचिव श्री विनोद कुमार पाण्डेय के रांची स्थित हरमू हाउसिंग कॉलोनी के आवास पर पहुंचे।

उन्होंने स्वर्गीय जलेश्वरी देवी जी के ब्राह्मण भोज और कुटुंब भोज में सम्मिलित होकर स्मृति शेष जलेश्वरी देवी जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री और विधायक ने विनोद कुमार पाण्डेय तथा उनके परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और साहस प्रदान करने की प्रार्थना की।
X.com पोस्ट कर हेमंत सोरेन ने लिखा
“राज्य समन्वय समिति के सदस्य सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव श्री विनोद कुमार पाण्डेय जी की स्वर्गीय माताजी के कुटुंब भोज में शामिल होकर दिवगंत आत्मा को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मरांग बुरु दिवंगंत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।”

