Friday, October 24, 2025
Homeभारतरांची कर रहा है 4th साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 की...

रांची कर रहा है 4th साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 की मेजबानी

15 साल बाद झारखंड में होगा इतना बड़ा खेल आयोजन, छह देशों के 200 से ज्यादा एथलीट लेंगे हिस्सा

Highlights:

  • 24 से 26 अक्टूबर तक बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी में होगा आयोजन
  • भारत सहित दक्षिण एशिया के 6 देशों के 254 खिलाड़ी और अधिकारी होंगे शामिल
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे चैंपियनशिप का उद्घाटन
  • तीन दिनों में 37 पदक स्पर्धाओं का होगा आयोजन
  • आयोजन झारखंड सरकार, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और JOA के संयुक्त तत्वावधान में

विस्तार:

रांची एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खेल महाकुंभ की मेजबानी करने जा रहा है। 4th साउथ एशियन (SAAF) सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का आयोजन इस बार झारखंड की राजधानी रांची में होगा। यह प्रतियोगिता 24 से 26 अक्टूबर 2025 तक बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी में आयोजित की जाएगी। करीब 15 साल बाद रांची इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन की मेजबानी कर रहा है। इस दौरान झारखंड की संस्कृति, परंपरा और खेल भावना का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। इस प्रतियोगिता में भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान और मालदीव के खिलाड़ी भाग लेंगे। तीन दिनों में कुल 37 पदक स्पर्धाओं का आयोजन होगा।

प्रतियोगिता में कुल 254 खिलाड़ी और अधिकारी शामिल होंगे –

  • भारत के 73
  • श्रीलंका के 63
  • नेपाल के 27
  • बांग्लादेश के 20
  • मालदीव के 15
  • भूटान के 8 खिलाड़ी शामिल होंगे।

यह आयोजन एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI), झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन (JOA) और झारखंड सरकार के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इससे झारखंड एक उभरते हुए स्पोर्ट्स हब के रूप में स्थापित हो रहा है। इस आयोजन का उद्घाटन 24 अक्टूबर की शाम 6 बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करकमलों द्वारा किया जाएगा।

किसने क्या कहा

मधु कांत पाठक, महासचिव, झारखंड ओलंपिक संघ- “यह झारखंड के लिए गर्व का क्षण है कि हम इतने बड़े स्तर की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहे हैं। यह राज्य के खिलाड़ियों को नई प्रेरणा देगा।” 

सुदिव्य कुमार सोनू, खेल मंत्री, झारखंड सरकार – “हमारा लक्ष्य है कि रांची को खेल की राजधानी के रूप में पहचान मिले। इस आयोजन से राज्य की नई खेल नीति और खेल ढांचे को भी गति मिलेगी।”

RELATED ARTICLES

Most Popular