Sunday, June 28, 2026
Homeझारखंडप्रोफेसर कॉलोनी चोरी कांड का खुलासा! गिरिडीह पुलिस ने दो चोरों को...

प्रोफेसर कॉलोनी चोरी कांड का खुलासा! गिरिडीह पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार, ज्वेलरी कारोबारी भी शामिल

सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक के घर हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा — आरोपी से सोना-चांदी बरामद, कारोबारी ने खरीदी थी चोरी की ज्वेलरी

Highlights:

  • गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी में हुई थी चोरी की वारदात
  • सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शिवनारायण पांडेय के घर में हुई थी घटना
  • मुख्य आरोपी हाशिम अंसारी और ज्वेलरी कारोबारी रूपेश ठाकुर गिरफ्तार
  • चोरी की गई सोना-चांदी बरामद — 5.5 ग्राम सोना, 50.70 ग्राम चांदी
  • हाशिम ने ₹1 लाख में बेचे थे चोरी के गहने, ₹39 हजार लिए थे अग्रिम
  • डीएसपी नीरज कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
  • हाशिम के खिलाफ पहले से 4 आपराधिक मामले दर्ज

विस्तार:

गिरिडीह के नगर थाना क्षेत्र के न्यू बरगंडा प्रोफेसर कॉलोनी में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शिवनारायण पांडेय के घर में हुई चोरी की घटना का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। शुक्रवार को नगर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी वन नीरज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बरवाडीह पहाड़ीडीह निवासी हाशिम अंसारी उर्फ़ लुटेरा और नगर थाना क्षेत्र के कुटिया मंदिर रोड निवासी ज्वेलरी कारोबारी रूपेश ठाकुर के रूप में हुई है। डीएसपी ने बताया कि हाशिम ने चोरी की गई ज्वेलरी को रूपेश ठाकुर को ₹1 लाख में बेचा था, जिसमें से ₹39 हजार अग्रिम के रूप में प्राप्त किए थे। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर गलाया हुआ लगभग 5.5 ग्राम सोना और 50.70 ग्राम चांदी बरामद किया है। घटना 1 अक्टूबर की है, जब शिवनारायण पांडेय अपने परिवार के साथ पूजा में शामिल होने के लिए बेंगाबाद थाना क्षेत्र के भंवरडीह गए हुए थे। उसी दौरान चोरों ने रसोईघर की खिड़की उखाड़कर घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

मामले की जांच नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की। तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने हाशिम अंसारी को उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी के गहनों को रूपेश ठाकुर को बेचा था। इसके बाद पुलिस ने ज्वेलरी कारोबारी रूपेश ठाकुर को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि हाशिम अंसारी के खिलाफ नगर थाना में पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular