Wednesday, October 15, 2025
Homeखबर स्तम्भगिरिडीह जिला कांग्रेस कार्यालय में सतीश केडिया का भव्य स्वागत

गिरिडीह जिला कांग्रेस कार्यालय में सतीश केडिया का भव्य स्वागत

पदभार ग्रहण समारोह में जुटे कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

highlight

  • नए जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा— मैं पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और सक्रियता के साथ संगठन को आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा।

  • पूर्व विधायक जय प्रकाश पटेल ने कहा— सतीश केडिया के नेतृत्व में गिरिडीह कांग्रेस नई ऊर्जा और जोश के साथ कार्य करेगी।

  • कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने और जनहित के मुद्दों पर सक्रियता बढ़ाने का संकल्प लिया।

गिरिडीह जिला कांग्रेस कार्यालय में  नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सतीश केडिया का स्वागत सह पदभार ग्रहण समारोह भव्य तरीके से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मांडू के पूर्व विधायक सह जिला प्रभारी जय प्रकाश पटेल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह में जिले भर से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने फूल-मालाओं से सतीश केडिया का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान मंच से कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे और जिले में पार्टी के संगठन को और सशक्त करने पर बल दिया।

मौके पर मौजूद प्रमुख नेता:
पूर्व जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह, नरेश वर्मा, अशोक विश्वकर्मा, लड्डू खान, मो. शमीम मुखिया, निषाद अहमद, नदीम अख्तर, समीर राज चौधरी, चंद्रशेखर सिंह, पोरेश मित्रा, विमल सिंह, सुखदेव सेठ, अनिमेश देव, अमित सिन्हा समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन उत्साह, एकजुटता और संगठन को नए सिरे से गति देने के संकल्प के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular