Monday, October 12, 2026
Homeखबर स्तम्भगिरिडीह: सतीश केडिया बने कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर...

गिरिडीह: सतीश केडिया बने कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर दी बधाई

गिरिडीह: कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव केसी वेनूगोपाल ने झारखंड के सभी जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। इसके तहत गिरिडीह जिले के सक्रिय कार्यकर्ता और पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष सतीश केडिया को गिरिडीह जिले का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया।जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखा गया। बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सतीश केडिया के आवास पहुंचे और उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी।

इस अवसर पर सतीश केडिया ने केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे गिरिडीह जिले में कांग्रेस पार्टी की पुरानी पहचान को फिर से स्थापित करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान देने के साथ संगठन को मजबूत बनाने का काम करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular