Tuesday, June 23, 2026
Homeखबर स्तम्भभाजपा नेता रमेश सिंह से राहुल सिंह गैंग के नाम पर मांगी...

भाजपा नेता रमेश सिंह से राहुल सिंह गैंग के नाम पर मांगी गई रंगदारी

रांची। भाजपा नेता रमेश सिंह को व्हाट्सएप कॉल के जरिए धमकी दी गई और उनसे रंगदारी की मांग की गई। धमकी देने वाले ने खुद को राहुल सिंह गैंग का सदस्य बताया।जानकारी के अनुसार, रमेश सिंह को उनके मोबाइल नंबर पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा कॉल आया। कॉल करने वाले ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और मोटी रकम की मांग की।

घटना की जानकारी मिलने के बाद रमेश सिंह ने सुखदेवनगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने गंभीरता को देखते हुए FIR दर्ज कर मामले की तुरंत जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular