Saturday, April 25, 2026
Homeझारखंडबाबूलाल मरांडी ने रांची में कैलाशपति मिश्र को याद कर साझा किए...

बाबूलाल मरांडी ने रांची में कैलाशपति मिश्र को याद कर साझा किए राजनीति के अनुभव

रांची। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राजनीति के भीष्म पितामह कहे जाने वाले कैलाशपति मिश्र की जयंती आज श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर रांची के बिरसा चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद आदित्य साहू, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कैलाशपति मिश्र राजनीति के क्षेत्र में उनके अभिभावक जैसे थे। उन्होंने बताया कि कैलाशपति मिश्र का कार्यकर्ताओं से जुड़ाव पुत्रवत था और राजनीति में उनसे उन्होंने बहुत कुछ सीखा है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular