Thursday, December 4, 2025
Homeक्राइमरातू हुरहुरी में कुएं में डूबने से युवक की मौत, दो घंटे...

रातू हुरहुरी में कुएं में डूबने से युवक की मौत, दो घंटे की मेहनत के बाद शव बरामद

रांची के रातू थाना क्षेत्र स्थित हुरहुरी में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हुआ। यहाँ 20 वर्षीय मो समद अंसारी कुएं में डूब गए। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्क्यू में जुटकर लगभग दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद युवक का शव बाहर निकाला।शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू

हादसे के समय बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने रस्सी और अन्य साधनों का उपयोग कर कुएं में उतरे और युवकों को बाहर निकालने में सफलता पाई।

मृतक की पहचान

मौत का शिकार मो समद अंसारी, 20 वर्ष, मूल रूप से सिमडेगा के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार वह हुरहुरी में मेहमान के रूप में आए थे। घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular