Tuesday, June 23, 2026
Homeखबर स्तम्भगिरिडीह: राज टेलीकॉम के तीसरे मेगा ड्रॉ में स्कूटी और 1 लाख...

गिरिडीह: राज टेलीकॉम के तीसरे मेगा ड्रॉ में स्कूटी और 1 लाख का इनाम जीते रामानंद और पारिजक

गिरिडीह के प्रसिद्ध मोबाइल विक्रेता राज टेलीकॉम द्वारा आयोजित वीकली मेगा लकी ड्रॉ का तीसरा सप्ताह सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस बार का मेगा इनाम एक आकर्षक स्कूटी न्यू बरगंडा निवासी रामानंद मधुकर ने जीता, जबकि 1 लाख रुपए का इनाम परिजक किशोर के नाम रहा। विजेताओं को पुरस्कार विजेता घोषित करते ही सौंप दिए गए।इस अवसर पर राज टेलीकॉम के संचालक रवि रंजन ने ग्राहकों को बताया कि यह लकी ड्रॉ योजना हर सप्ताह आयोजित की जाएगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि प्रत्येक सोमवार को ड्रॉ निकाला जाएगा, जिसमें ग्राहक आकर्षक इनाम जीतने का मौका पाएंगे।

दिवाली तक जारी रहेगा लकी ड्रॉ

रवि रंजन ने बताया कि यह सुनहरा अवसर दिवाली के त्यौहार तक लगातार जारी रहेगा। राज टेलीकॉम से खरीदारी करने वाले ग्राहक हर हफ्ते इस लकी ड्रॉ में भाग लेकर रोमांचक पुरस्कार जीत सकते हैं। पहले और दूसरे सप्ताह की तरह, तीसरे ड्रॉ ने भी ग्राहकों के बीच भारी उत्साह पैदा किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular