गिरिडीह: तेलोडीह के गांधी मैदान में रविवार को अलहाज डॉ. आई. अहमद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबले में बोडो और केलाढाब की टीमों ने कड़ा संघर्ष किया। रोमांचक मैच पेनल्टी शूटआउट में समाप्त हुआ, जिसमें बोडो टीम विजयी रही और चैम्पियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गांडेय विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन थीं। वहीं, झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस अवसर पर झामुमो नेता फरदिन अहमद, मुखिया सब्बीर अंसारी, जिला परिषद प्रतिनिधि अनवर अंसारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। आयोजकों ने कहा कि ऐसे टूर्नामेंट स्थानीय खिलाड़ियों को निखरने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
