भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आज रांची में कार्यक्रम आयोजित की गई | इस कार्यक्रम के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी,रांची विधायक सी पी सिंह सहित भाजपा के प्रदेश स्तरीय कई पदाधिकारी की उपस्थिति रही उपस्थित लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धा सुमन अर्पित की और उनके कार्यों को याद किया |
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने मूल रूप से विषयों को प्रतिपादित किया | जिनमें से एक अंतोदय के तहत विकास के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास के पहले कतार में कैसे लाया जाए इसके लिए अंत्योदय लाया |