विशाखापट्टनम में झारखंड के फंसे 13 मजदूर मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो की पहल पर पहुंचे रांची ये सभी 13 मजदूर बोकारो जिला कसमार के रहने वाले हैं | जो दलाल के चंगुल में फंसकर विशाखापट्टनम एक फैक्ट्री में काम करने के लिए गए थे | जहां इन्हें काफी प्रताड़ित किया गया फोन भी छीन लिया गया था ताकि अपने किसी से संपर्क में ना रहे | काफी मशक्कत के बाद इन लोगों ने अपने परिवार के सदस्य को फोन कर घटना की जानकारी दी जिसके बाद परिवार के लोगों ने मंत्री योगेंद्र महतो को जानकारी पूरे मामले की दी और योगेंद्र महतो के पहल पर आज इनको रांची लाया गया मंत्री योगेंद्र महतो ने सभी को बस में बैठा कर उनके घरों तक भेजने का काम किया |