झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप वन) में नवरात्र के पहले दिन पूरे सैनिक सम्मान के साथ कलश स्थापना की गई। इस मौके जैप वन के जवानों ने फायरिंग कर मां का आह्वान किया। इस दौरान पूरा जैप वन परिसर भक्तिमय बन गया।
1880 से जैप 1 में शक्ति की देवी मा दुर्गा की पूजा की परम्परा है जो आज तक चली आ रही है । सबसे खास बात कि यहां माँ दुर्गे की प्रतिमा की स्थापना नही की जाती है बल्कि कलश स्थापना कर मां का आह्वान किया जाता है। इसके साथ ही यहां की पूजा की एक और खास बात है की यहां कलश स्थापन के बाद मां को शास्त्रों से फायरिंग कर सलामी दी जाती है। मां दुर्गे शक्ति की देवी हैं इसलिये शास्त्रों से फायरिंग की जाती है।
पूरे नवरात्र तक जैप की महिलाएं दुर्गा सप्तशती का पाठ करेंगी और उपवास रखेंगी़ और अखंड दीप प्रज्ज्वलित रहेगा। नवरात्र कर रही जैप वन की महिलाओं में इस दौरान काफी उत्साह देखा जा रहा है। महिला श्रद्धालु का कहना है कि जैप वन की पूजा दूसरे जगह से अलग है यहां मूर्ति की नहीं कलश की पूजा होती है।