RANCHI : केंद्रीय सरना समिति की ओर से राजधानी रांची के प्रेस क्लब सभागार में एक बैठक की गई बैठक में सरना धर्मकोड को लेकर किस प्रकार आदिवासियों को एकजुट और संगठित किया जाए जिससे बरसों पुराना सरना धर्म कोड की मांग पूरा हो सके इस विषय में विचार विमर्श एवं आने वाले दिनों के आंदोलन की रूपरेखा तय की गई.
प्रेस वार्ता के माध्यम से समिति के नेट का कहना है कि सरना धर्म की जो बात कहेगा वही झारखण्ड मे राज करेगा, इसे लेकर समिति की ओर से गांव गांव में जाकर जन आधार मजबूत किया जाएगा एवं इस माँग को लेकर आगामी 25 जनवरी 2024 को बृहद रैली रांची के मोराबादी मैदान में किया जाने का निर्णय लिया है एवं आगामी चुनाव में सरना धर्मकोड का मामला प्रमुखता और प्रखरता के साथ रखा जाएगा.
