Sunday, April 26, 2026
Homeखबर स्तम्भरांची में कांग्रेस की अनुसूचित जाति संगोष्ठी, दलित नेतृत्व को आगे बढ़ाने...

रांची में कांग्रेस की अनुसूचित जाति संगोष्ठी, दलित नेतृत्व को आगे बढ़ाने का संकल्प

रांची:प्रदेश कांग्रेस की ओर से आज रांची स्थित पुराने विधानसभा सभागार में अनुसूचित जाति संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी के. राजू, विधायक प्रदीप यादव, कांके विधायक सुरेश बैठा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में प्रदेश प्रभारी के. राजू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी दलित समाज के नेतृत्व को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि पार्टी के दो विधायक अनुसूचित जाति समाज से आते हैं और कांग्रेस दलितों के मुद्दों पर गंभीरता से काम कर रही है।राजू ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान शासनकाल में दलित समाज को उनके हक और अधिकार से वंचित किया जा रहा है।

बैठक में बोलते हुए विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि संवैधानिक अधिकारों से अनुसूचित जाति समाज को दरकिनार किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि झारखंड में अनुसूचित जाति आयोग को सक्रिय किया जाए और अनुसूचित जाति परामर्शदात्री परिषद को वित्तीय अधिकार दिए जाएं।साथ ही उन्होंने अनुसूचित जाति के बच्चों के लिए होस्टल और अन्य सुविधाओं को तत्काल बहाल करने की मांग की।

RELATED ARTICLES

Most Popular