रांची: राजधानी रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पार्टी प्रवक्ता अजय शाह ने राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर आरोप लगाए। उनके साथ भाजपा प्रवक्ता राफिया नाच भी मौजूद रहीं।अजय शाह ने बताया कि पिछले 1 साल में राज्य के अलग-अलग जिलों में 11 टेंडर जारी किए गए हैं। इन टेंडरों में केवल तीन कंपनियां – हिंद इंफ्रा, भारत सप्लायर और ग्लोबल सप्लायर – ही हिस्सा ले रही हैं और सभी टेंडर इन्हीं को दिए जा रहे हैं।
भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि इन तीनों कंपनियों का मालिकाना हक रांची के पहाड़ी टोला में रहने वाले एक ही मुस्लिम परिवार के पास है। उन्होंने कहा कि यदि कोई अन्य कंपनी टेंडर प्रक्रिया में हिस्सा लेती है, तो उसे पहले चरण में ही अयोग्य करार दे दिया जाता है।अजय शाह ने राज्य सरकार से मांग की कि तत्काल सभी 11 टेंडरों को रद्द किया जाए और इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।भाजपा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस मुद्दे पर ठोस कार्रवाई नहीं करती है तो पार्टी व्यापक आंदोलन का रास्ता अपनाएगी।
