वीडियो जारी कर पुलिस को दी थी खुली चुनौती, हजारीबाग ज्वेलरी शॉप पर फायरिंग का लिया था जिम्मा
हाइलाइट्स
50 हजार का इनामी अपराधी मारा गया
AK-47 के साथ वीडियो जारी कर दी थी धमकी
हजारीबाग ज्वेलरी शॉप पर फायरिंग का लिया था जिम्मा
चतरा और हजारीबाग में दर्जनों मामले थे दर्ज
चतरा : बड़ी खबर झारखंड के चतरा जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सिमरिया थाना क्षेत्र के जबड़ा इलाके में हुई मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी और 50 हजार का इनामी उत्तम यादव मारा गया।
उत्तम यादव पर चतरा, हजारीबाग और बिहार के कई थानों में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज थे। वह टाइगर ग्रुप नामक गिरोह का सरगना था और लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था।
घटनाक्रम
बीते माह हजारीबाग शहर में ज्वेलरी शॉप पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी।
कुछ समय पहले AK-47 के साथ वीडियो जारी कर पुलिस और व्यापारियों को खुली चुनौती दी थी।
लगातार रंगदारी और लेवी की धमकी देकर चर्चा में था।
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तम यादव अपने गिरोह के साथ बगरा मार्ग के पास मौजूद है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मुठभेड़ की और गोलियों की ताबड़तोड़ बौछार में उत्तम यादव को छाती, पेट और जांघ में गोली लगी।
उसे घायल अवस्था में सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस अधिकारियों ने एनकाउंटर की पुष्टि कर दी है।
चतरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति और अनुमति मिलने के बाद देर रात पोस्टमार्टम होने की संभावना है।
पुलिस की बड़ी कामयाबी
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस एनकाउंटर के बाद क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त होंगे।यह झारखंड-बिहार पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।