Monday, January 12, 2026
Homeखबर स्तम्भईस्ट टेक डिफेंस एक्सपो 2025 का भव्य आगाज

ईस्ट टेक डिफेंस एक्सपो 2025 का भव्य आगाज

राजधानी के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आज तीन दिवसीय ईस्ट टेक सिम्पोजियम 2025 (डिफेंस एक्सपो) का भव्य शुभारंभ हुआ | राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मुख्य सचिव अलका तिवारी सहित कई विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन किया | डिफेंस एक्सपो का आयोजन रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में 19 से 21 सितंबर तक होगा | इस आयोजन में देश की तीनों सेनाओं की ताकत और अत्याधुनिक तकनीक का प्रदर्शन किया जाएगा |

राजपाल संतोष गंगवार ने कहा कि

ईस्ट टेक (डिफेंस एक्सपो) का आयोजन एक ऐतिहासिक कदम है या एक सिर्फ प्रदर्शनी नहीं बल्कि भारत की बढ़ती शक्ति आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास को दर्शाता है |

सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने कहा कि बदलती वैश्विक चुनौतियों को देखते हुए अंतरिक्ष और साइबर युद्ध से जुड़े उपकरणों के विकास के लिए नीतिगत पहल की जा रही है | हथियारों का रणनीतिक चयन सर्वोपरि है और आधुनिक युद्ध की आवश्यकताओं के अनुरूप अनुसंधान एवं विकास (R&D) की समीक्षा की जानी है.रक्षा विनिर्माण आधार का विस्तार करने की आवश्यकता है | कृत्रिम बुद्धिमत्ता और अन्य अधुनिक तकनीकों का पता लगाना होगा |

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि यह सौभाग है झारखंड कि चौथा पहला ईस्ट टेक रांची में संपन्न होने जा रहा है | रांची की युवाओं को मौका,एमएसएमई स्टार्टअप का मौका है कैसे हम सब डिफेंस सेक्टर से जुड़कर हम डिफेंस को सौदे के भाव को मजबूत कर सके उसे और बढ़ेंगे तो कहीं ना कहीं झारखंड में लाखों रोजगार उत्पन्न हो गया |

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड यूरेनियम से संपन्न है | राज्य परमाणु हथियार निर्माण में अहम भूमिका निभा सकता है |झारखंड सरकार रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में केंद्र सरकार के साथ पूर्ण सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है |

RELATED ARTICLES

Most Popular