भारतीय जनता पार्टी की ओर से आगामी 25 सितंबर से लेकर 25 दिसंबर तक स्वदेशी अपनाओ आत्मनिर्भर भारत बनाओ अभियान चलाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने आज रांची से भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती 25 दिसंबर तक समाज के हर वर्ग को साथ मिलकर चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से आह्वान किया है कि वह स्वदेशी वस्तुओं को अपनाए। उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं को अपने से एक और जहां लोगों को रोजगार मिलेगा वही दूसरी ओर भारत एक मजबूत आर्थिक शक्ति के रूप में उभर कर विश्व के सामने आएगा। जीएसटी की नई दरों के संबंध में अरुण सिंह ने कहा कि देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि 22 सितंबर से नई दरे देश में लागू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि रोजमर्रा की कई ऐसी वस्तुएं हैं जिस पर जीएसटी की दरों को शून्य कर दिया गया है।
संवाददाता सम्मेलन के दौरान अरुण सिंह ने राज्य सरकार और उनके कार्य प्रणाली पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि एक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां देश की जनता को राहत देने का काम कर रहे हैं वही झारखंड की सरकार अवैध खनन, शराब घोटाला और बिजली की कटौती जैसे कार्यों में लगी हुई है। झारखंड में विकास कार्यों की गति पूरी तरह से ठप हो गई है।