Monday, January 12, 2026
Homeखबर स्तम्भरांची में तीन दिवसीय डिफेंस एक्सपो में भाग लेने CDS रांची पहुंचे

रांची में तीन दिवसीय डिफेंस एक्सपो में भाग लेने CDS रांची पहुंचे

 रांची के खेल गांव में आयोजित होने वाले डिफेंस एक्सपो में भाग लेने के लिए सीडीएस जनरल अनिल चौहान गुरुवार को रांची पहुंचे | हवाई अड्डे पर कुछ बीजेपी कार्यकर्ताओं के अलावा पूर्व सैनिकों के साथ प्रोटोकॉल के लोगों ने उनका स्वागत किया | बता दें कि यह सिम्पोजियम पूर्वी भारत में रक्षा प्रौद्योगिकी और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है | इस दौरान रक्षा क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण गतिविधियां और प्रदर्शन देखने को मिलेंगे | एक्सपो में अत्याधुनिक सैन्य उपकरण, हथियार प्रणालियां और नई रक्षा तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा | खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में तीन दिवसीय ईस्ट टेक सिम्पोजियम (डिफेंस एक्सपो) होगा जो 19 से 21 सितंबर तक चलेगा | रांची हवाई अड्डे पर पूर्व सैनिक जनरल चौहान का स्वागत करते हुए कहा कि आज भारत रक्षा के क्षेत्र में विश्व में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है और इसमें इस पद की महत्वपूर्ण भूमिका है |

RELATED ARTICLES

Most Popular