Thursday, September 3, 2026
Homeखबर स्तम्भपीएम मोदी के 75वें जन्मदिवस पर केंद्रीय मंत्री संजय सेठ के आवास...

पीएम मोदी के 75वें जन्मदिवस पर केंद्रीय मंत्री संजय सेठ के आवास पर हवन, रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देशभर में मनाया जा रहा सेवा पखवाड़ा, पूर्व सैनिकों का सम्मान और नमो कीट का वितरण भी किया गया

Highlights:

  • पीएम मोदी के 75वें जन्मदिवस पर पूरे देश में भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा शुरू

  • केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के आवास पर हवन, रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर आयोजित

  • पूर्व आर्मी जवानों को किया गया सम्मानित

  • महिला और नगर निगम कर्मचारियों के बीच नमो कीट का वितरण

  • संजय सेठ बोले – मोदी का जीवन जनसेवा को समर्पित, उनके नेतृत्व में देश विश्वगुरु बनने की ओर

रांची : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 75वां जन्मदिवस है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है।

रांची में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के आवास पर इस मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनमें हवन, रक्तदान शिविर, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, पूर्व आर्मी जवानों का सम्मान और महिला एवं नगर निगम कर्मचारियों के बीच नमो कीट वितरण शामिल था।

केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा कि नरेंद्र मोदी का जीवन आम जनमानस की सेवा के लिए समर्पित है। उन्होंने जनसेवा को अपना लक्ष्य बनाया है और यही कारण है कि पूरे देश में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जैसा नेता न पहले था और न आगे होगा। उनके नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular