Thursday, September 3, 2026
Homeखबर स्तम्भकोडरमा लोकसभा क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव का होगा आयोजन अन्नपूर्णा देवी

कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव का होगा आयोजन अन्नपूर्णा देवी

गिरिडीह  कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में  सांसद खेल महोत्सव 2025  के आयोजन से संबंधित जानकारी  केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आवासीय कार्यालय से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। बताया गया कि आगामी 23 सितंबर से 25 दिसंबर तक खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह महोत्सव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “खेलो इंडिया” और “फिट इंडिया” अभियान की भावना को आगे बढ़ाते हुए युवाओं को खेल और फिटनेस का सबसे बड़ा मंच प्रदान करेगा। जानकारी दी गई कि यह महोत्सव न केवल खेल प्रतिभाओं को पहचान देगा  बल्कि युवाओं में फिटनेस अनुशासन और टीम भावना को भी सशक्त करेगा। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल प्रतिभा को पहचान और प्रोत्साहन देना। अनुशासन, टीम भावना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के खिलाड़ियों को समान अवसर उपलब्ध कराना है। फुटबॉल टूर्नामेंट 23 सितंबर से 25 अक्टूबर तक सी.एम. हाई स्कूल फुटबॉल ग्राउंड, डोमचांच,  बरकट्ठा स्टेडियम, अडवार खो-खो, सीएच स्कूल, झुमरी तिलैया, कबड्डी, बैडमिटन समेत कई तरह के खेल का आयोजन होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular