Monday, October 19, 2026
Homeखबर स्तम्भकुडमी महतो को आदिवासी दर्जा देने के विरोध में राजधानी में आदिवासियों...

कुडमी महतो को आदिवासी दर्जा देने के विरोध में राजधानी में आदिवासियों की आक्रोश बाइक रैली

राजधानी रांची के मोराबादी मैदान से आदिवासी अस्तित्व बचाओ मोर्चा के बैनर तले आक्रोश बाइक महा रैली का आयोजन किया गया | इस रैली में बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोगों ने शिरकत की |आयोजन का उद्देश्य  कुडमी महतो समुदाय को आदिवासी का दर्जा देने की मांग के विरोध में रहा| यह रैली मोराबादी  मैदान से शुरू होकर अरगो डा चौक बिरसा चौक सुजाता चौक होते हुए अल्बर्ट एका चौक तक गई |

 कार्यक्रम के दौरान आदिवासी नेता ने कहा कि कुडमी महतो समुदाय को किसी भी स्थिति में आदिवासी का दर्जा नहीं दिया जा सकता | उन्होंने कहा कि आदिवासी जन्म से होता है ना कि स्वार्थ के लिए बनाया जाता है | उन्होंने कहा कि कुडमी महतो समुदाय को आदिवासी सूची में शामिल किया गया तो इससे वास्तविक आदिवासी समाज के अधिकार और अवसर प्रभावित होंगे |

RELATED ARTICLES

Most Popular