Friday, March 13, 2026
Homeखबर स्तम्भरांची करम चौक के पास तेज रफ्तार बोलेरो से दो वर्षीय बच्ची...

रांची करम चौक के पास तेज रफ्तार बोलेरो से दो वर्षीय बच्ची गंभीर, आक्रोशित लोगों ने चार घंटे किया सड़क जाम

रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत करम चौक के समीप कल शाम तेज रफ्तार बोलेरो ने दो वर्षीय बच्ची को चपेट में ले लिया। अस्पताल में इलाजरत दो वर्षीय बच्ची की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है।। इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने लगभग चार घंटे तक सड़क जाम कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि  सड़क का काफी ढलान होने और ब्रेकर नहीं होने की वजह से यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। आक्रोशित लोगों का कहना था कि दोषी वाहन चालक पर प्रशासन कार्रवाई करें और गंभीर रूप से घायल बच्ची के परिवार को इलाज के लिए आर्थिक मदद दे।

RELATED ARTICLES

Most Popular