राजधानी रांची स्थित सांसद कार्यालय में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ पत्रकार वार्ता आयोजित कर पत्रकारों को संबोधित किया एवं इस संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत झारखंड में कार्यक्रमों की होने वाली श्रृंखला के विषय मेंआगामी पूरी जानकारी को साझा किया |
रांची के सांसद और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन महानगर भाजपा और ग्रामीण भाजपा की ओर से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सेवा पखवाड़ा की शुरुआत 17 सितंबर को हवन और पूजन के साथ होगा। इसके बाद 18 सितंबर को अखबार बांटने वाले वेंडर को सम्मानित कार्य किया जाएगा। रक्षा राज्य मंत्री ने बताया कि आगामी 19 से 21 सितंबर के बीच झारखंड में पहली बार ईस्ट टेक डिफेंस एक्सपो का आयोजन किया जाएगा। एक्सपो के माध्यम से रक्षा के क्षेत्र में एमएसएमई और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के अवसरों को तलाशा जाएगा। उन्होंने कहा कि एक्सपो में पब्लिक सेक्टर यूनिट और प्राइवेट सेक्टर की कंपनी है भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि कांके के जवाहर नगर में निर्मित नमो पार्क का भी उद्घाटन किया जाएगा।