रांची केंद्रीय सरना समिति की ओर से रांची के प्रेस क्लब मे स्वागत सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जे के एल एम पार्टी छोड़कर आई निशा भगत को केंद्रीय सरना समिति की केंद्रीय महिला अध्यक्ष चुना गया। समिति के पदाधिकारियों ने पारम्परिक तरीके से निशा भगत का स्वागत किया | और उपस्थित समिति के लोगों ने उन्हें शुभकामनायें दी।
निशा भगत ने कहा कि आदिवासी अस्मिता की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि आदिवासियों के हक़ और अधिकार की लड़ाई को और गति दी जाएगी|
कार्यक्रम मे उपस्थित केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने कहा कि राज्य सरकार आदिवासी हितैषी होने का दावा करती है। जबकि, आदिवासियों के विरुद्ध ही कार्य करती है। उन्होंने कहा कि सूर्या हांसदा के फर्जी इनकाउंटर, नगड़ी जमीन मामला और पेशा क़ानून का आंदोलन तेज किया जायेगा।