झारखंड में पिछले कुछ दिनों से लगातार तेज गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा था। दिन में कड़क धूप और रात में चिपचिपी गर्मी से हाल बेहाल था। हालांकि पिछले 24 घंटों में कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी और बादल देखने को मिले। अब मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है।
आईएमडी के मुताबिक, आने वाले 7 दिनों तक झारखंड में गरज के साथ तेज बारिश होती रहेगी। साथ ही वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। इसका मतलब है कि लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि 16 सितंबर तक बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर जारी रहेगा।
आज का मौसम
गुरुवार को भी झारखंड के कई जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना है। लोगों को बिजली गिरने (वज्रपात) से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
कोल्हान प्रमंडल के सरायकेला और पूर्वी सिंहभूम में बुधवार को हल्की बारिश दर्ज की गई।
आज सुबह से सरायकेला में हल्की धूप निकली है, लेकिन दोपहर बाद मौसम बदल सकता है।
तापमान में गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में झारखंड के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। आने वाले 24 घंटों में और गिरावट हो सकती है।
आज का अनुमानित अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम तापमान 23°C रहेगा।
कुछ प्रमुख शहरों का तापमान
रांची – अधिकतम 28°C | न्यूनतम 23°C
जमशेदपुर – अधिकतम 31°C | न्यूनतम 27°C
धनबाद – अधिकतम 30°C | न्यूनतम 26°C
डाल्टनगंज – अधिकतम 31°C | न्यूनतम 26°C
देवघर – अधिकतम 31°C | न्यूनतम 27°C
मेदिनीनगर – अधिकतम 31°C | न्यूनतम 26°C
मैक्लूसकीगंज – अधिकतम 29°C | न्यूनतम 23°C