Sunday, February 22, 2026
Homeक्राइमBREAKING : आतंकी कनेक्शन का खुलासा! रांची से पकड़ा गया संदिग्ध, दिल्ली...

BREAKING : आतंकी कनेक्शन का खुलासा! रांची से पकड़ा गया संदिग्ध, दिल्ली केस से लिंक

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, झारखंड एटीएस और रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया संदिग्ध आईएसआईएस आतंकी अशहर दानिश

 Highlights:

  • रांची से संदिग्ध आतंकी अशहर दानिश गिरफ्तार
  • आईएसआईएस संगठन से जुड़े होने का शक
  • बोकारो जिले के पेटवार का रहने वाला है दानिश
  • दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, झारखंड एटीएस और रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
  • रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के तबरक लॉज से गिरफ्तारी

विस्तार:

झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली केस से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, झारखंड एटीएस और रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह गिरफ्तारी हुई। पकड़े गए आतंकी का नाम अशहर दानिश है।सूत्रों के अनुसार, अशहर दानिश पर आईएसआईएस संगठन से जुड़े होने का शक है। वह मूल रूप से बोकारो जिले के पेटवार का रहने वाला है। दिल्ली में दर्ज एक मामले में उसकी तलाश दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम कर रही थी।
सूचना मिलने पर देर रात रांची के इस्लाम नगर स्थित तबरक लॉज में छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने दानिश को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं। माना जा रहा है कि पूछताछ में उसके नेटवर्क और गतिविधियों से जुड़ी अहम जानकारी सामने आ सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular