Sunday, May 31, 2026
Homeखबर स्तम्भजिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण

सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम और अग्निशमन यंत्रों की स्थिति का लिया जायजा, सुरक्षा बलों को दिए सतर्क रहने के निर्देश

 Highlights :

  •  गिरिडीह प्रखंड कार्यालय स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का हुआ त्रैमासिक निरीक्षण।

  • जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया निरीक्षण

  • सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था और सीसीटीवी उपकरणों की कार्यप्रणाली की जांच

  • बीयू हॉल, कंट्रोल रूम, जनरेटर रूम और अग्निशमन यंत्रों का किया अवलोकन

  • सुरक्षा बलों को सचेत और सक्रिय रहने के निर्देश

  • मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित

गिरिडीह : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय गिरिडीह स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की विधि-व्यवस्था और सुरक्षा से संबंधित सभी आवश्यक पहलुओं की गहन जांच की।निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम और अन्य उपकरणों की स्थिति एवं रखरखाव का जायजा लिया।

उन्होंने सुरक्षा बलों की तैनाती, विद्युत व्यवस्था, बीयू हॉल, जनरेटर रूम, लॉग बुक और अग्निशमन यंत्रों का भी निरीक्षण किया।

साथ ही, कमरों के सीलिंग की स्थिति की भी बारीकी से जांच की गई।इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने तैनात सुरक्षा बलों को अपने कार्य और दायित्वों के प्रति हमेशा सचेत और सक्रिय रहने के निर्देश दिए।निरीक्षण के मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे।  

RELATED ARTICLES

Most Popular