Homeखबर स्तम्भकांग्रेस जिला अध्यक्ष पद के लिए राजवीर ने पेश की दावेदारी
कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद के लिए राजवीर ने पेश की दावेदारी
युवा और ऊर्जावान नेतृत्व की तलाश में कांग्रेस, समर्थक बोले – राजवीर ही हैं सही विकल्प
Highlights :
-
कांग्रेस के जिला महासचिव राजवीर ने चतरा जिला अध्यक्ष पद के लिए ठोकी दावेदारी।
-
NSUI से शुरू किया राजनीतिक सफर, बने प्रदेश संयोजक।
-
सेवादल प्रदेश संयोजक और जिला मीडिया प्रभारी जैसे अहम पदों पर निभाई जिम्मेदारी।
-
वर्तमान में कांग्रेस जिला महासचिव, संगठन को मजबूत करने में निभा रहे भूमिका।
-
समर्थकों का दावा – युवा नेतृत्व पार्टी को नई दिशा दे सकता है।
चतरा : कांग्रेस में संगठनात्मक बदलावों के बीच जिला महासचिव राजवीर ने चतरा जिला अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। पार्टी के प्रति समर्पित और ऊर्जावान नेता माने जाने वाले राजवीर छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे हैं और कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा चुके हैं।
राजनीतिक सफर की शुरुआत उन्होंने NSUI से की, जहाँ उन्होंने छात्र राजनीति में अपनी एक अलग पहचान बनाई। इसके बाद वे NSUI के प्रदेश संयोजक बने और छात्रों के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया। आगे चलकर उन्होंने सेवादल प्रदेश संयोजक और कांग्रेस जिला मीडिया प्रभारी जैसे अहम पदों पर भी कार्य किया।
वर्तमान में राजवीर कांग्रेस के जिला महासचिव हैं और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी उम्मीदवारी को समर्थक एक युवा और ऊर्जावान नेतृत्व के रूप में देख रहे हैं। उनका मानना है कि राजवीर के पास विभिन्न पदों पर काम करने का अनुभव है, जिससे वे जिला स्तर पर पार्टी को और अधिक संगठित कर सकते हैं।
अब देखना यह होगा कि कांग्रेस आलाकमान जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी किसे सौंपता है।