Homeखबर स्तम्भरांची पुलिस की बड़ी सफलता: 12 घंटे में शूटर गिरफ्तार, 6 अपराधी...
रांची पुलिस की बड़ी सफलता: 12 घंटे में शूटर गिरफ्तार, 6 अपराधी पकड़े गए
रातू थाना क्षेत्र में हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत शूटर और सहयोगियों को दबोचा, घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद
हाइलाइट्स
-
रांची के रातू थाना क्षेत्र में रविवार शाम हुई थी गोलीबारी
-
रवि कुमार की गोली मारकर हत्या, राजबल्लभ घायल
-
12 घंटे के भीतर पुलिस ने 2 शूटर समेत कुल 6 अपराधी पकड़े
-
गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य साजिशकर्ता कुणाल कुमार भी शामिल
-
घटना में शामिल शूटर: इमरोज अंसारी, श्रीचन्द प्रजापति और विजय महतो
-
पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी किया बरामद
-
डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी
रांची पुलिस ने रविवार देर शाम रातू थाना क्षेत्र में हुई हत्या का पर्दाफाश करते हुए महज 12 घंटे के भीतर इस हत्याकांड में शामिल शूटर समेत छह अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।
डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता कुणाल कुमार (चकमे, थाना बुड़मू) और उसके सहयोगी बबलू गोप (बन गांव) तथा लालमोहन कुमार (चकमे) को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, घटना को अंजाम देने वाले शूटर इमरोज अंसारी (ढौठटोली, थाना मांडर), श्रीचन्द प्रजापति (चकमे) और विजय महतो (मुरुपिरी, थाना बुड़मू) को भी पुलिस ने दबोच लिया है।
बताया गया कि रविवार शाम रवि कुमार, निवासी केरेडारी (हजारीबाग), की रातू थाना क्षेत्र के झखराटांड गांव में अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं, राजबल्लभ नामक व्यक्ति घायल हो गया था।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न सिर्फ आरोपियों को गिरफ्तार किया बल्कि घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही पूरे षड्यंत्र का खुलासा कर दिया जाएगा।