Friday, September 19, 2025
Homeखबर स्तम्भराष्ट्रीय युवा शक्ति का ऐतिहासिक तीन दिवसीय पैदल मार्च सम्पन्न

राष्ट्रीय युवा शक्ति का ऐतिहासिक तीन दिवसीय पैदल मार्च सम्पन्न

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न दिलाने की मांग को लेकर नेमरा से रांची तक 86 किलोमीटर की पदयात्रा, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

हाइलाइट्स

  • पैदल मार्च 7 सितंबर 2025 को रांची में भव्य रूप से हुआ सम्पन्न

  • संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव के नेतृत्व में 86 किलोमीटर की दूरी तय

  • नेमरा से शुरू होकर मार्च मुख्यमंत्री आवास तक पहुँचा

  • दिशोम गुरु के पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति और सामाजिक कार्यों को किया गया उजागर

  • मुख्यमंत्री से मुलाकात का प्रयास, राज्यपाल से आज निर्धारित है मुलाकात

  • जगह-जगह स्थानीय लोगों का मिला अपार समर्थन और सहयोग

रांची : राष्ट्रीय युवा शक्ति संगठन द्वारा झारखंड के महान नेता स्व. शिबू सोरेन (दिशोम गुरु) को भारत रत्न देने की मांग को लेकर आयोजित ऐतिहासिक तीन दिवसीय पैदल मार्च का समापन रविवार, 7 सितंबर 2025 को राजधानी रांची में हुआ।

संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने 86 किलोमीटर की दूरी तय कर यह पदयात्रा पूरी की। यह यात्रा दिशोम गुरु के पैतृक गांव नेमरा से शुरू होकर मुख्यमंत्री आवास, रांची तक पहुँची। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु के पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति और सामाजिक उत्थान जैसे कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर रेखांकित किया।

समापन दिवस पर कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास पहुँचे और मुख्यमंत्री से मिलने का प्रयास किया। हालांकि, मुख्यमंत्री व्यस्तता के कारण मुलाकात नहीं हो सकी। वहीं, राज्यपाल भी अस्वस्थता के कारण उपलब्ध नहीं रहे, लेकिन उनसे आज मुलाकात का समय तय हुआ है।

यात्रा के दौरान जगह-जगह पर लोगों का अपार समर्थन और उत्साह देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने नारे, सहयोग और स्वागत के साथ कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। यह स्पष्ट हुआ कि दिशोम गुरु का समाज के प्रति योगदान आज भी लोगों के दिलों में गहराई से बसा हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular