Friday, September 19, 2025
Homeखबर स्तम्भरांची में सेक्स रैकेट का खुलासा, बंगाल कनेक्शन से जुड़ा मामला

रांची में सेक्स रैकेट का खुलासा, बंगाल कनेक्शन से जुड़ा मामला

लालपुर थाना क्षेत्र के गर्ल्स हॉस्टल में पुलिस की छापेमारी, 8 युवतियाँ हिरासत में

Highlights:

  • रांची पुलिस ने लालपुर थाना क्षेत्र में की बड़ी कार्रवाई

  • गर्ल्स हॉस्टल की आड़ में फल-फूल रहा था देह व्यापार का धंधा

  • पुलिस ने 8 युवतियों को लिया हिरासत में, कई के पास दस्तावेज नहीं मिले

  • आरोपी हॉस्टल संचालक फरार, पुलिस ने गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया

  • बंगाल से लाई जाती थीं युवतियाँ, डीएसपी ने दी जानकारी

रांची : राजधानी में देह व्यापार के बंगाल कनेक्शन का बड़ा खुलासा हुआ है। रांची पुलिस ने रविवार को लालपुर थाना क्षेत्र स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में छापेमारी कर 8 युवतियों को हिरासत में लिया।

जानकारी के अनुसार, ओम गर्ल्स हॉस्टल की आड़ में सेक्स रैकेट का धंधा लंबे समय से चल रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। बताया गया कि हॉस्टल संचालक ही इस गोरखधंधे का मास्टरमाइंड है, हालांकि वह फिलहाल फरार है। पुलिस का कहना है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

छापेमारी में पकड़ी गई कई युवतियाँ बंगाल से लाई गई थीं। सिटी डीएसपी ने बताया कि अधिकांश के पास पहचान से जुड़े दस्तावेज तक नहीं मिले हैं, जिसकी जांच की जा रही है।

यह खुलासा राजधानी में संगठित देह व्यापार के नेटवर्क और राज्य के बाहर से लड़कियों को लाने के कनेक्शन की ओर इशारा करता है। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular