Friday, September 19, 2025
Homeखबर स्तम्भकांग्रेस का संगठन सृजन अभियान: रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी की विशेष...

कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान: रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी की विशेष बैठक सम्पन्न

राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम ने कहा – बूथ से जिला स्तर तक संगठन को किया जाएगा मजबूत, युवाओं को मिलेगी नई जिम्मेदारी

हाइलाइट्स

  • रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी की विशेष बैठक आयोजित

  • सांसद फूलो देवी नेताम रहीं मौजूद

  • बूथ, मंडल और जिला स्तर पर संगठन सृजन पर जोर

  • युवाओं को मिलेगा मौका, अनुभवी कार्यकर्ताओं को सम्मानजनक स्थान

  • एक महीने में पूरी प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य

रांची : संगठन सृजन अभियान के तहत रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी की कार्यकारिणी समिति की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की जिला पर्यवेक्षक एवं राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम ने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने को लेकर दिशा-निर्देश दिए।

नेताम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को बूथ, मंडल और जिला स्तर तक सशक्त बनाने के लिए संगठन सृजन अभियान शुरू किया गया है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत नए युवाओं को जोड़ा जाएगा और जो वरिष्ठ कार्यकर्ता लंबे समय से पार्टी की सेवा कर रहे हैं, उन्हें भी उचित स्थान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह अभियान ऐसे नए नेताओं को सामने लाएगा जो भविष्य में कांग्रेस पार्टी की रीढ़ बनेंगे। इसी क्रम में रांची जिला सहित प्रदेश के सभी जिलों में एआईसीसी की ओर से वरिष्ठ नेताओं को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा गया है, जिनमें पूर्व मंत्री और विधायक भी शामिल हैं।

संगठन सृजन अभियान की पूरी प्रक्रिया को एक महीने के अंदर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular