Friday, September 19, 2025
Homeखबर स्तम्भझारखंड की 10 बड़ी खबरें 05-09-2025

झारखंड की 10 बड़ी खबरें 05-09-2025

1. एचईसी में थर्मल पावर प्लांट उपकरण निर्माण की तैयारी, कर्मचारियों में उत्साह

2. घाटशीला उपचुनाव पर सस्पेंस खत्म, सोरेन बनाम सोरेन: घाटशीला उपचुनाव में दिलचस्प मुकाबला तय, झामुमो से सोमेश सोरेन तो भाजपा से बाबूलाल सोरेन मैदान में 

3. 40 दिन की प्रतीक्षा के बाद जेपीएससी ने जारी किया सिविल सेवा परीक्षा का कट-ऑफ, वेबसाइट पर श्रेणीवार और सेवावार सूची उपलब्ध, जेपीएससी : सिविल सेवा परीक्षा का कट ऑफ मार्क्स जारी, विभिन्न सेवाओ में श्रेणीवार कट ऑफ मार्क्स जारी, 60 दिनों तक आयोग के वेबसाइट पर रहेगा मार्क्स, लिखित परीक्षा के साथ-साथ इंटरव्यू के बाद फाइनल रिजल्ट कर कट ऑफ मार्क्स किया जारी

4. केन्द्र सरकार ने जारी की एनआईआरएफ रैंकिंग 2025, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने देश के शीर्ष शैक्षणिक संस्थानों की सूची जारी की, झारखंड के कई संस्थानों ने टॉप 100 में बनाई जगह, आईआईटी मद्रास शीर्ष पर और धनबाद को देश में 35 वां स्थान, इंजीनियरिंग संस्थानों में आईआईटी आईएसएम धनबाद को मिला 15वां स्थान

5. अब डिलीवरी ब्वायज का होगा सत्यापन, जिस तरह से राजधानी में अपराध बढ़ रहा है पुलिस ने ये कदम उठाया है कि अब डिलीवरी ब्वायज को करवाना होगा सत्यापन

6.ओरमांझी कि बिरसा जू में जिराफ की मौत, ये मौत बिमारी होने के कारण हुई. 28 दिन पहले कोलकत्ता से लाई गई थी।

7. देवघर की श्वेता शर्मा को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानीत ज्ञात हो कि देवघर की शिक्षिका श्वेता शर्मा का चयन वर्ष 2025 के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए हुआ है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी सूची में वह झारखंड से चयनित होने वाली एकमात्र शिक्षिका हैं। यह सम्मान उन्हें 5 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किया जाएगा।

8. शिक्षक दिवश पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने x.com पर किया पोस्ट उन्होंने लिखा शिक्षक – जीवन को दिशा देने वाले दीपस्तंभ होते हैं। आज शिक्षक दिवस पर मैं सभी गुरुजनों और शिक्षकों को नमन करता हूँ। मेरे शिक्षक, मेरे मार्गदर्शक हैं स्मृति शेष बाबा दिशोम गुरुजी। स्नेह, संघर्ष, संवेदनशीलता और तटस्थता से भरा उनका जीवन मेरे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है। आज बाबा सशरीर साथ नहीं हैं, लेकिन उनकी सीख, उनके विचार और आदर्श हमेशा शक्ति प्रदान करते रहेंगे। शिक्षक दिवस दिवस पर सभी को अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें!

9.  झारखंड हाईकोर्ट में गुरुवार को सूर्य नारायण हंसदा नामक व्यक्ति की कथित एनकाउंटर हत्या की स्वतंत्र जांच की मांग को लेकर याचिका दायर की गई है। यह याचिका हंसदा की विधवा सुशीला और उनकी मां निलमणी मुर्मू ने पुलिस के खिलाफ मिलकर दायर की है।

10.पूर्व झरिया विधायक और कांग्रेस नेता पूर्णिमा नीरज सिंह पर धनबाद कोर्ट में न्यायपालिका का अपमान करने का आरोप लगा है।उनके खिलाफ वकील वक़ार अहमद ने सीजेएम कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि नीरज सिंह हत्याकांड में संजीव सिंह की बरी होने के बाद उन्होंने कैंडल मार्च में जजों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। अब इस मामले की सुनवाई शनिवार को होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular