Saturday, March 14, 2026
Homeखबर स्तम्भकट्टा कारतूस व चोरी के 41 ग्राम सोना के साथ दो अपराधी...

कट्टा कारतूस व चोरी के 41 ग्राम सोना के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

पेशेवर अपराधी हैं गिरफ्तार रविंद्र व उमेश, दोनों के विरुद्ध पहले से दर्ज है अपराधिक मामले

हाइलाइट्स

  • चतरा पुलिस ने देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, 41 ग्राम सोना और मोटरसाइकिल बरामद किया

  • गिरफ्तार अपराधी — उमेश पासवान (सोनपुर बिगहा, चतरा) और रविंद्र पासवान (सांव गांव, गया)

  • दोनों अपराधियों पर पहले से हत्या, लूट और बैंक डकैती के मामले दर्ज

  • गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी में हुई गिरफ्तारी

चतरा पुलिस ने एक देशी कट्टा, एक राउंड जिंदा कारतूस, चोरी का 41 ग्राम सोना, लोहा का बना लॉक तोड़ने वाला औजार एवं एक मोटरसाइकिल के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में हंटरगंज थाना क्षेत्र के सोनपुर बिगहा गांव निवासी बेनी पासवान का पुत्र उमेश पासवान एवं बिहार के गया जिला के आमस थाना के सांव गांव निवासी रामाश्रय पासवान का पुत्र रविंद्र पासवान का नाम शामिल है। यह जानकारी एसडीपीओ संदीप सुमन ने मंगलवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल को गुप्त सूचना मिली थी कि हंटरगंज थाना क्षेत्र के खगड़वाटांड गांव के पास दो संदिग्ध व्यक्ति बिना नम्बर के मोटरसाइकिल से घूम रहे है। उक्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी प्रभात कुमार के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने खगड़वाटांड गांव पहुंचकर दोनो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जांच किया तो देशी कट्टा, गोली व लोहे का बना मास्टर चाभी बरामद किया। कड़ाई से पूछताछ करने पर चोरी का 41 ग्राम सोना गया जिला के रानीगंज से जब्त किया गया। दोनों के विरुद्ध हंटरगंज थाना में मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया।

पेशेवर अपराधी हैं गिरफ्तार रविंद्र व उमेश

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ संदीप सुमन ने बताया कि गिरफ्तार दोनों पेशेवर अपराधी हैं। इससे पहले भी दोनों के विरुद्ध अलग अलग थानों में मामला दर्ज है। गिरफ्तार रविंद्र पासवान के विरुद्ध गया जिला के आमस थाना में पहले से मर्डर एवं लूटपाट का आपराधिक मामला दर्ज है। वही उमेश पासवान के विरुद्ध मध्य प्रदेश के भोपाल के खेतौला थाना में बैंक व सोना लूट का मामला दर्ज है। इनकी गिरफ्तारी के लिए गठित छापेमारी टीम में थाना प्रभारी के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक पुरुषोत्तम अग्निहोत्री, भोला साह, रूपेश कुमार एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular