कांग्रेस ऑफिस घेराव कार्यक्रम के दौरान महिला कार्यकर्ताओं के साथ हुई धक्का-मुक्की और पुरुष पुलिसकर्मियों के दुर्व्यवहार पर सौंपी गई ज्ञापन
हाइलाइट्स:
- भाजपा महिला मोर्चा का आरोप – पुलिस ने महिलाओं के साथ किया दुर्व्यवहार
- पुरुष पुलिसकर्मी ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ की धक्का-मुक्की
- मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
- राज्यपाल को सौंपा गया ज्ञापन
विस्तार:
भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा ने एक सितंबर को कांग्रेस कार्यालय घेराव कार्यक्रम के दौरान महिला कार्यकर्ताओं के साथ हुई धक्का-मुक्की और पुलिस दुर्व्यवहार के खिलाफ राज्यपाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यालय घेराव कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिसकर्मी मौजूद होने के बावजूद पुरुष पुलिसकर्मियों ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की और दुर्व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि यह बेहद निंदनीय है और इसकी जांच आवश्यक है।
महिला मोर्चा ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषी पुरुष पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग रखी।
आरती सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा
“कांग्रेस ऑफिस कार्यक्रम के दौरान पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा महिला कार्यकर्ताओं से धक्का-मुक्की और दुर्व्यवहार बेहद निंदनीय है। हमने राज्यपाल से इसकी उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।”
