Saturday, March 14, 2026
Homeखबर स्तम्भडी.ए.वी. हेहल में दो शिक्षकों का सेवानिवृत्ति पर सम्मान

डी.ए.वी. हेहल में दो शिक्षकों का सेवानिवृत्ति पर सम्मान

डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल, राँची में आज आयोजित विशेष समारोह में वरिष्ठ शिक्षक डी.के. सिन्हा एवं शिक्षिका श्रीमती सविता सिन्हा को उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर सम्मानित किया गया

हाइलाइट्स

  • डीएवी हेहल में आयोजित हुआ विशेष सम्मान समारोह

  • वरिष्ठ शिक्षक डी.के. सिन्हा और शिक्षिका सविता सिन्हा को दी गई भावभीनी विदाई

  • पुष्प-गुच्छ, अंग-वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर जताया आभार

  • प्राचार्य बिपिन राय ने शिक्षकों को बताया विद्यालय की “अमूल्य धरोहर”

  • समारोह में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की रही उपस्थिति

राँची : डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल, राँची में आज का दिन भावनाओं से भरा हुआ रहा। विद्यालय परिवार ने वरिष्ठ शिक्षक डी.के. सिन्हा और शिक्षिका श्रीमती सविता सिन्हा को उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर विशेष सम्मान समारोह में विदाई दी।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से दोनों शिक्षकों को पुष्प-गुच्छ, अंग-वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य बिपिन राय ने अपने संबोधन में दोनों शिक्षकों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनकी निष्ठा, परिश्रम और छात्रों के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। ऐसे शिक्षक विद्यालय की अमूल्य धरोहर होते हैं, जिनकी प्रेरणा विद्यार्थियों को जीवनभर मार्गदर्शन देती रहती है।”

समारोह के दौरान शीला रमेश, शालिनी प्रसाद, प्राथमिक-माध्यमिक शाखा की प्रभारी अजंता कुमारी और अनुपमा रानी ने भी अपने विचार व्यक्त किए और दोनों शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विदाई समारोह में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे और वातावरण भावनात्मक व सम्मानपूर्ण बना रहा।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular