Sunday, April 26, 2026
Homeखबर स्तम्भअफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप, अब तक 250 से अधिक की...

अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप, अब तक 250 से अधिक की मौत

दिल्ली तक महसूस किए गए झटके, 500 से ज्यादा लोग घायल, राहत-बचाव कार्य जारी

हाइलाइट्स

  • अफगानिस्तान में 3 तीव्रता का भीषण भूकंप

  • 250 से अधिक लोगों की मौत, 500 से ज्यादा घायल

  • कई इमारतें जमींदोज, मलबे में दबे लोग

  • दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में महसूस हुए झटके

  • राहत और बचाव कार्य में जुटी टीमें

नई दिल्ली :अफगानिस्तान में  6.3 तीव्रता का भीषण भूकंप आया, जिससे भारी तबाही मच गई। जानकारी के अनुसार, इस आपदा में अब तक 250 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 500 से ज्यादा लोग घायल हैं। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के पश्चिमी हिस्से में बताया जा रहा है। तेज झटकों के कारण कई इमारतें ध्वस्त हो गईं और बड़ी संख्या में लोग मलबे के नीचे दब गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई गांव पूरी तरह तबाह हो गए हैं।

भूकंप के झटके अफगानिस्तान के अलावा भारत के उत्तरी राज्यों तक महसूस किए गए। दिल्ली-एनसीआर में भी लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। हालांकि, भारत में किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।

आपदा प्रबंधन की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मदद के लिए अपील की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular