Homeखबर स्तम्भएनएसयूआई के द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर गिरिडीह कॉलेज में तालाबंदी
एनएसयूआई के द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर गिरिडीह कॉलेज में तालाबंदी
सेमेस्टर-5 के छात्रों के प्रैक्टिकल नंबर यूनिवर्सिटी तक नहीं भेजे जाने पर छात्रों का हंगामा
हाइलाइट्स
-
एनएसयूआई ने गिरिडीह कॉलेज में किया तालाबंदी
-
सेम-5 छात्रों के प्रैक्टिकल नंबर यूनिवर्सिटी तक नहीं पहुंचे
-
एनएसयूआई की मांग– अन्य कॉलेज से शिक्षक बुलाकर कराई जाए परीक्षा
-
कई बार आवेदन देने के बाद भी प्रशासन से नहीं हुई सुनवाई
-
प्रदेश महासचिव अभय कुमार और जिलाध्यक्ष विनीत भास्कर के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन
गिरिडीह कॉलेज में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने तालाबंदी कर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कॉलेज प्रशासन और यूनिवर्सिटी प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ किया गया।
एनएसयूआई का आरोप है कि सेमेस्टर-5 के छात्र-छात्राओं के प्रैक्टिकल नंबर कॉलेज की ओर से यूनिवर्सिटी को नहीं भेजे गए, जिससे उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उनका कहना है कि कॉलेज प्रशासन ने कई बार यूनिवर्सिटी से आग्रह किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
एनएसयूआई की मांग है कि यदि कॉलेज में शिक्षकों की कमी है तो अन्य कॉलेज से एक दिन के लिए शिक्षक बुलाकर परीक्षा कराई जाए और नंबर यूनिवर्सिटी को भेजा जाए। संगठन ने आरोप लगाया कि बार-बार आवेदन देने के बावजूद कॉलेज प्रशासन और यूनिवर्सिटी ने छात्रों की समस्या पर ध्यान नहीं दिया।
इस तालाबंदी कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश महासचिव अभय कुमार और जिलाध्यक्ष विनीत भास्कर ने किया। उनके साथ जिला उपाध्यक्ष गौरव सिंह, आवेश अहमद, जिला महासचिव अली असगर, सचिव शाहनवाज, कुणाल शेखर, सिद्धार्थ सिन्हा, बंटी, विक्की यादव, नुमान, अरशद, मंडल, खुशी, अंकिता, सिमरन सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
छात्र नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर संज्ञान नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।