Friday, May 1, 2026
Homeखबर स्तम्भगौ रक्षा संसद की बैठक में हजारीबाग लोकसभा के पदाधिकारियों की नियुक्ति

गौ रक्षा संसद की बैठक में हजारीबाग लोकसभा के पदाधिकारियों की नियुक्ति

हजारीबाग- गौ रक्षा संसद के प्रदेश प्रभारी शिवाजी परमार के नेतृत्व में हजारीबाग लोकसभा का गौ रक्षक वाहिनी का गठन किया गया। इस अवसर पर सांसद सुमित कुमार उर्फ पिंटू सिंह को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।

बैठक में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की पांच विधानसभा के विधायकों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

  • हजारीबाग विधायक संतोष कुमार सिंह
  • बड़कागांव विधायक पवन भारती
  • बरही विधायक सुधीर कुमार सिंह
  • बरकट्ठा विधायक ऋषि कुमार
  • मांडू विधायक पंकज सागर

सभी को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया और उन्हें गौ रक्षा संसद की गतिविधियों को आगे बढ़ाने का दायित्व सौंपा गया।

प्रदेश प्रभारी शिवाजी परमार ने कहा कि इन नई नियुक्तियों से संगठन को मजबूती मिलेगी और गौ रक्षा के प्रति समाज में जागरूकता अभियान को और गति दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular